यह एक प्रचलित धारणा है कि उत्तरमुखी घर शुभ होते है और इसलिए लोग भी कही न कही उत्तरमुखी भूखंड पर ही घर का निर्माण करने को अधिक प्राथमिकता प्रदान करते है|
यह धारणा कुछ हद तक सही भी है क्योंकि वास्तु के सिद्धांत कुछ इस प्रकार बने है कि वे उत्तरमुखी भूखंड पर वास्तु सम्मत घर बनाना आसान कर देते है| फिर चाहे वो अलग-अलग कमरों की अवस्थिति हो या अंडरग्राउंड वाटर टैंक व सेप्टिक टैंक जैसे संवेदनशील निर्माण हो|
इसके अलावा शुभ पदों में मुख्य द्वार का निर्माण करने के लिए भी अन्य दिशाओं की तुलना में अधिक स्थान उपलब्ध होता है| जहां अन्य दिशाओं में 2-2 पदों को मुख्य द्वार के निर्माण के लिए शुभ माना जाता है वही उत्तर दिशा में ऐसे शुभ पदों की संख्या तीन होती है|
इन्ही कारणों के चलते अक्सर ऐसा देखा जाता है कि उत्तरमुखी घरों में बड़े और गंभीर वास्तु दोष बहुत बड़ी मात्रा में देखने को नही मिलते है|
ऐसे में यह कहां जा सकता है कि उत्तर मुखी भूखंड घर बनाने के लिए अधिक उपयुक्त होते है|
परन्तु यह भी सत्य है कि अगर उत्तर दिशा की ओर देखता हुआ घर भी अगर वास्तु के नियमों के विरुद्ध बना हो तो इसके पूर्ण लाभ नहीं मिल पाते है बल्कि कई प्रकार की हानि होने की भी संभावना बनी रहती है|
अतः आपका घर उत्तरमुखी हो तो भी इस बात का ध्यान अवश्य रखे कि वह वास्तु सम्मत रूप से बना हो|
इस लेख के अंदर आपको विस्तृत रूप से वह सब जानकारी मिलेगी जो कि एक उत्तर मुखी घर को वास्तु सम्मत बनाने के लिए जरुरी होती है|
तो आइये जानते है कि इस लेख में आपको क्या-क्या जानने को मिलेगा:
आप इस लेख में निम्न चीज़ों को जानेंगे–
1-वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर मुखी घर क्या होता है?
[What is a North facing house as per vastu in Hindi?]
2-उत्तर मुखी घर के प्रभाव|
[Effects of a North facing house]
3-उत्तर मुखी घर में मुख्य द्वार का स्थान कहां हो?
[Main entrance location for a North facing house?]
4-उत्तर मुखी घर के लिए वास्तु प्लान
[Vastu plan for a North facing house in Hindi]
5- उत्तर मुखी घर के लिए अशुभ वास्तु
[Inauspicious vastu for a North facing house in Hindi]
6- उत्तर मुखी घर के फायदे क्या है?
[Benefits of a North facing house in hindi]
7-निरंतर पूछे जाने वाले सवाल
[FAQs in Hindi for a North facing house]
8-निष्कर्ष
1-वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर मुखी घर क्या होता है?
[What is a North facing house as per vastu shastra in Hindi?]
उत्तर मुखी घर वह होता है जिसके मुख्य द्वार से बाहर निकलते वक्त जब आपको उत्तर दिशा आपके सामने नजर आये|
वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य (उत्तर-पश्चिम) और ईशान (उत्तर-पूर्व) के बीच स्थित दिशा ही उत्तर दिशा कहलाती है|
वास्तु कंपास में उत्तर दिशा 337.5° से 22.5° के बीच में स्थित होती है|